सप्ताह के पहले कारोबारी दिवस सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में बढ़त का रुख देखने को मिल रहा है। सुबह 9:30 बजे बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 83.68 अंकों के उछाल के साथ 19,864.87 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, इसी समय एनएसई के निफ्टी में 27.60 अंकों की बढ़त देखने को मिली। निफ्टी 6,026.50 पर कारोबार कर रहा था।
इससे पहले अंतरराष्ट्रीय बाजारों से सकारात्मक संकेत मिलने के कारण सुबह शेयर बाजार ने मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की। सेंसेक्स 80 अंकों की मजबूती के साथ 19,861 पर खुला। निफ्टी 26 अंकों की बढ़त लेकर 6,025 पर खुला।