फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेयर बाजार में तेजी के साथ बंद

Thu, 06 Dec 2012 04:42 PM IST
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा में मल्टीब्रांड रिटेल में एफडीआई के फैसले को स्वीकृति मिलने के बाद बाजार ने आज रिकॉर्ड स्तर का छुआ।
विज्ञापन


बांबे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 94.94 अंक चढ़कर 19486.80 के स्तर पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 30.40 अंक चढ़कर 5930.90 पर बंद हुए।

आज के कारोबार में मझौले शेयरों ने तेजी दिखाई। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 1.25 फीसदी चढ़ा। बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी मजबूत हुआ।

रियल्टी शेयर 2 फीसदी उछले। पावर, बैंक, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, ऑयल एंड गैस, पीएसयू, ऑटो, मेटल, कैपिटल गुड्स, एफएमसीजी शेयर 1-0.5 फीसदी चढ़े। हेल्थकेयर शेयर सुस्त रहे।

सुबह 10.00 बजे बाजार
सुबह 10.00 बजे बीएसई सेंसेक्स 130.38 अंक लुढ़ककर 19,261.48 अंकों पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी भी 37.50 अंक नीचे 5863.00 अंकों पर कारोबार कर रहा था।

इससे पहले शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 100 अंकों की मजबूती दर्ज की गई। बीएसई 99.74 अंक ऊपर 19,494.60 के स्तर पर खुला। निफ्टी में भी 10.05 अंकों की तेजी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुपये में 14 पैसे की मजबूती
इधर मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में 14 पैसे की मजबूती दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में रुपया 14 पैसे मजबूत होकर 54.40 के स्तर पर था। बुधवार के रुपया 14 पैसे मजबूत होकर 54.54 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें