फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेयर बाजार में तेजी जारी, रुपया कमजोर

Mon, 26 Nov 2012 02:38 PM IST
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में कमजोरी से बेअसर शेयर बाजारों में मजबूती जारी है। दोपहर 1.50 बजे बीएसई सेंसेक्स 53.51 अंक उछलकर 18,560.42 अंकों पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी भी 16.30 अंक ऊपर 5642.30 अंकों पर कारोबार कर रहा था।
विज्ञापन


रुपये में 11 पैसे की कमजोरी
बैंकों और आयातकों की ओर से डॉलर की मजबूत मांग आने से अंतरबैकिंग मुद्रा बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान रूपया 11 पैसे की कमजोरी के साथ 55.65 रूपये प्रति डॉलर पर रहा। आर्थिक विश्लेषकों के मुताबिक रूपया 55.42 रूपये प्रति डॉलर के भाव पर खुला। हालांकि बैंकों और आयातकों की मांग आने से जल्द ही यह 55.65 रूपये प्रति डॉलर के स्तर तक चला गया।

सुबह 9.15 बजे बाजार
सुबह 9.15 बजे बीएसई सेंसेक्स 40.85 अंक उछलकर 18,547.42 अंकों पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी भी 22.05 अंक ऊपर 5648.65 अंकों पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार में जेट एयर इंडिया, इंडसलैंड बैंक के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई। वहीं हिंदुस्तान कॉप, भूषण स्टील, मूथ्थूट फाइनेंस और हैवेल्स इंडिया के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन


शुरुआती कारोबार में रुपया मजबूत
मुद्रा विनिमय बाजार में शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे की मजबूती के साथ 55.44 के स्तर पर खुला। शुक्रवार को रुपया 55.53 के स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें