सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिवस बुधवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 74.53 अंक चढ़कर 18,505.38 पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई का निफ्टी 21.80 अंकों के उछाल के साथ 5,619.70 पर बंद हुआ।
शेयर बाजार में दिनभर बढ़त का रुख बना रहा। दोपहर 2:45 बजे बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 80.93 अंकों की बढ़त लेकर 18,511.78 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, इसी समय एनएसई के निफ्टी में 19.85 अंकों का उछाल देखने को मिला। निफ्टी 5,617.75 पर कारोबार कर रहा था।
इससे पहले सुबह शेयर बाजार ने बढ़त के साथ शुरुआत की। सुबह 10:30 बजे बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 43.14 अंकों की बढ़त के साथ 18,473.99 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, इसी समय एनएसई का निफ्टी 7.20 अंक चढ़कर 5,605.10 पर कारोबार कर रहा था।