महात्मा गांधी जयंती और दशहरे के उपलक्ष्य में शेयर बाजार, विदेशी मुद्रा बाजार, सराफा बाजार और तेल व तिलहन बाजार में 2 व 3 अक्तूबर को अवकाश है। इसके चलते बृहस्पतिवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में कारोबार नहीं हुआ। सराफा और विदेशी मुद्रा बाजार भी बंद रहे। कारोबारियों के मुताबिक शनिवार और रविवार को सप्ताहांत अवकाश के चलते बाजा में अगला कारोबारी सत्र सोमवार को होगा।