पावर डिस्ट्रीब्यूशन सॉल्यूशंस मुहैया कराने वाली कंपनी स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज ने इक्विटी इंफ्यूजन के जरिये 500 करोड़ रुपये जुटाने के लिए स्टैंडर्ड चार्टर्ड प्राइवेट इक्विटी के साथ ममझौता किया है।
कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इस राशि का इस्तेमाल मौजूदा और नए प्रोजेक्ट में निवेश के लिए किया जाएगा।
इस समझौते के तहत स्टरलाइट की सब्सिडियरी स्टरलाइट पावर ग्रिड वेंचर्स लिमिटेड (एसपीजीवीएल) माइनॉरिटी शेयर के लिए स्टैंडर्ड चार्टर्ड प्राइवेट इक्विटी को कन्वर्टिबल सेक्युरिटीज जारी करेगी। एसपीजीवीएल पावर ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट के विकास और ऑपरेशन के लिए काम करती है।