एयर एशिया की टक्कर में स्पाइसजेट ने भी सस्ते टिकटों की मानसून सेल शुरू कर दी है। इसके तहत स्पाइसजेट ने दक्षिण भारत के 8 शहरों के हवाई टिकट 1999 रुपये से शुरू करने की पेशकश की गई है।
एविएशन में छिड़ी इस प्राइस वार में जल्द ही कई दूसरी एयरलाइंस भी हाथ आजमा सकती हैं। स्पाइसजेट के सस्ते टिकटों की बुकिंग 10 से 12 जून तक चलेगी। यह ऑफर दक्षिण भारत के 8 शहरों बेंगलुरू, चेन्नई, कोयंबतूर, हैदराबाद, कोच्चि, कोझिकोड, मैसूर और विशाखापत्तनम से स्पाइसजेट की सभी उड़ानों पर लागू होगा।