जल्द ही आपके नोटों पर गांधीजी के अलावा भीमराव अंबेडकर और स्वामी विवेकानंद की तस्वीरें भी देखने को मिल सकती हैं। ये प्रस्ताव दिया है नरेंद्र जाधव ने, जो अंबेडकर की 125वीं जयंती के लिए मोदी की अगुवाई में बनी नेशनल कमेटी के सदस्य है।
इस कमेटी में कुल 6 सदस्य हैं। जाधव ने अपने प्रस्ताव में कहा है कि अमेरिका और ब्रिटेन की करंसी में भी कई शख्सियतों की तस्वीरें छपी रहती हैं। ऐसे में इस कदम को भारत में भी उठाया जा सकता है।
इकोनॉमिक टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक जाधव ने कहा कि अंबेडकर बेहतरीन मौद्रिक अर्थशास्त्री थे, जिन्होंने रिजर्व बैंक की स्थापना करने में अहम योगदान दिया है। ऐसे में भारत की करंसी पर अंबेडकर की तस्वीर भी छपनी चाहिए।