फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोजेक्ट तैयार करने के लिए मिलता है सहयोग

Fri, 07 Jun 2013 10:02 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
आज के दौर में नया कारोबार शुरू करने के लिए सबसे ज्यादा जरूरत आइडिया की होती है। साथ ही, उसे लागू करने के लिए रास्तों के जानकारी की भी अहम भूमिका है।
विज्ञापन


पहली बार कारोबार शुरू करने वाले कारोबारियों के लिए नए कारोबार की पूरी जानकारी नेशनल स्मॉल इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन लिमिटेड एक जगह पर मुहैया कराता है।

क्या है फायदा
नेशनल स्मॉल इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन छोटे कारोबारियों के लिए कारोबार शुरू करने में न केवल प्रोजेक्ट के बारे में पूरी जानकारी देता है। बल्कि उसको शुरू करने में किस तरह की जरूरतें होती हैं, उसकी भी पूरी जानकारी देता है। मसलन कौन से कारोबार शुरू किए जा सकते हैं, उस कारोबार में कितने निवेश की जरूरत है।

पूंजी उपलब्धता के आधार पर कारोबार के क्षेत्र, उत्पादन क्षमता और मशीनरी के बारे में पूरा सहयोग मिलता है। इसके अलावा उत्पादन प्रक्रिया में किस तरह के कर्मचारी की जरूरत पड़ती हैं। उनका इस्तेमाल कैसे किया जाय इसके बारे में भी पूरी जानकारी दी जाती है।
विज्ञापन


किन उद्योगों के बारे में मिलती है जानकारी
एनएसआईसी इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट, फूड प्रोसेसिंग प्रोजेक्ट, ऑटो कंपोनेंट प्रोजेक्ट, फार्मास्युटिकल प्रोजेक्ट, गारमेंट एंड निटवियर, प्लास्टिक एंड रबड़, चमड़ा उद्योग, पेपर उद्योग आदि के बारे में प्रमुख जानकारी देता है।

महिलाओं और क्षेत्र के आधार पर भी मिलती है जानकारी
सामान्य प्रोजेक्टस के अलावा महिलाओं की जरूरत और विशेष क्षेत्र के आधार पर भी प्रोजेक्ट शुरू करने की जानकारी एनएसआईसी द्वारा दी जाती है। महिलाओं के लिए जैम एंड जेली, नूडल्स, पापड़ बनाने, मोजे बनाने, बैग आदि बनाने के लिए भी प्रोजेक्ट की जानकारी दी जाती है। इसी तरह पहाड़ी क्षेत्रों के लिए भी प्रोजेक्ट संबंधी जानकारी उपलब्ध होती है।
विज्ञापन


किस तरह लें जानकारी
अपनी रुचि के हिसाब से प्रोजेक्ट के संबंध में पूरी जानकारी एनएसआईसी के वेबसाइट से आसानी से ली जा सकती है। इसके अलावा एनएसआईसी के दिल्ली और दूसरे क्षेत्रीय कार्यालयों में जाकर भी इस संबंध में जानकारी ली जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें