फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

57 रुपये से भी अधिक का हुआ डॉलर

Fri, 07 Jun 2013 09:58 PM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
आयातकों की ओर से डालर की मांग बढ़ने से अंतर बैंकिंग विदेशी मुद्रा बाजार में डालर के मुकाबले रुपया 22 पैसे और फिसलकर एक वर्ष के निम्नतम स्तर 57.06 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ।
विज्ञापन


यानी अब एक डॉलर के बदले 57 रुपये से भी अधिक खरचने होंगे।

वृहस्पतिवार की तुलना में शुक्रवार को रुपया 15 पैसे मजबूत होकर 56.69 रुपये प्रति डालर खुला किंतु कारोबार के दौरान कुछ विदेशी बैंकों द्वारा डालर की जोरदार लिवाली से इसे भारी गिरावट का सामना करना पड़ा।

कारोबार के दौरान डालर ऊंचे में 57.12 रुपए और नीचे 56.69 रुपए तक बोला गया। जानकारों का कहना है कि भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा ब्याज दरों में कटौती करने को लेकर जारी पसोपेश के कारण रुपया कमजोर हुआ है। इसके अलावा शेयर बाजार में भी लगातार दूसरे दिन गिरावट का दौर रहने से रुपये पर नकारात्मक असर पड़ा है।
विज्ञापन


विश्लेषकों की मानें तो रुपया जल्द ही अब तक के अपने निचले स्तर पर आ सकती है। मई से अब तक रुपये में 5.71 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है। भारतीय रिजर्व बैंक ने संदर्भ दर 56.7445 रुपये प्रति डालर निर्धारित की। पिछले कारोबारी दिवस पर यह 56.8690 पये डालर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें