फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

551 करोड रुपये के छह एफडीआई प्रस्ताव मंजूर

Thu, 03 Jul 2014 06:25 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
वित मंत्रालय ने 551 करोड़ रुपये के प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के छह प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान कर दी है।
विज्ञापन


आधिकारिक जानकारी के अनुसार पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के तीन करोड़ 76 लाख 92 हजार 300 शेयरों के अधिग्रहण के लिए मारीशस की कंपनी डेस्टिमनी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के 489.99 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को अनुमोदित किया गया है।

इसके अतिरिक्त अमरी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में 59.95 करोड रुपये के निवेश को मंजूरी दी गई है। ब्राउनस्विक इंडिया लिमिटेड का1.02 करोड रुपये का प्रस्ताव भी अनुमोदित कर दिया गया। नेक्सेस प्लाइट आपरेशंस सर्विसेज एलएलसी के 0.01 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भी मंजूर हो गया है।
विज्ञापन


फाइनेंशियल सॉफ्टवेयर एंड सिस्टम्स लिमिटेड और लाइफ पोजिशन लिमिटेड के प्रस्ताव भी मंजूर कर दिए गए हैं। मंत्रालय ने वाल्ट डिजनी, न्यूज लाउंड्री, बीएनपी परिबास और इंडियन रोटोक्राफ्ट के प्रस्ताव को टाल दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार को विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) की बैठक होने वाली है, जिसमें जानसन एंड जानसन और मोन्सेटों होल्डिंग्स सहित कुल 31 प्रस्तावों पर विचार किया जाना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें