फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने को देख चांदी हुई सस्ती

Wed, 05 Nov 2014 08:46 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
खुदरा बाजार और आभूषण निर्माताओं के खरीदारी से दूर रहने के चलते घरेलू शेयर बाजार में सोने के भाव स्थिर रहे, जबकि चांदी में गिरावट का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन


मंगलवार को दिल्ली सराफा बाजार में सोने का भाव 26,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के पूर्व स्तर पर कायम रहा। चांदी 100 रुपये घटकर 35,950 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

कारोबारियों के मुताबिक त्योहारी सीजन खत्म होने के बाद से ही ज्वेलर और खुदरा ग्राहक आने वाले दिनों में सोने-चांदी की कीमतों में और कमी आने के इंतजार में फिलहाल खरीदारी नहीं कर रहे हैं। इससे मांग में लगातार सुस्ती बनी हुई है और दोनों ही कीमती धातुओं के भावों पर दबाव बना हुआ है।
विज्ञापन


सोने की अठग्रामी गिन्नी 100 रुपये की गिरावट के साथ 23,700 रुपये के भाव पर रही। चांदी के सिक्के में तगड़ी गिरावट जारी रही और भाव 1000 रुपये नीचे आकर लिवाली 59,000 रुपये प्रति सैकड़ा व 60,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर रहे।
विज्ञापन

 
विदेशी बाजार में भी धारणा कई दिनों से गिरावट की बनी हुई है। सिंगापुर में सोने का भाव तकरीबन चार साल के निचले स्तर 1,165.70 डॉलर प्रति औंस पर रहा। चांदी करीब एक फीसदी की गिरावट के साथ 15.98 डॉलर प्रति औंस पर रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें