भारत में आन डिमांग होम सर्विसेज का मार्केट शुरुआती दौर में है उम्मीद है कि उसकी सालाना ग्रोथ 30 फीसदी होगी।
बाजार में असंगठित क्षेत्र का प्रभुत्व है और बाजार में 90 फीसदी कंपनियां असंगठित क्षेत्र की है। परिवार आन डिमांड होम सर्विसेज के लिए सालाना 15,000 रुपये से 18,000 रुपये तक खर्च करते हैं।
सिला द्वारा पिछले कुछ वर्षों में फैसिलिटी मैनेजमेंट सर्विसेज स्पेस में अर्जित किए गए अनुभव का फायदा उठाते हुए नई पीढ़ी के उद्यमी भाईयों सुनील वोहरा और रूषभ वोरा ने आन डिमांड होम सर्विसेज कंपनी मिस्टर होमकेयर लांच की है।
यह कंपनी तेज टेक्नोलॉजी प्लेटफार्म के साथ लांच की गई है। अजय पिरामल ग्रुप के आनंद पिरामल ने मिस्टर होमकेयर के शुरुआती दौर में निवेश किया है। इसके अलावा फाइनेंसियल इनवेस्टर्स के एक समूह ने भी मिस्टर होमकेयर में निवेश के लिए प्रतिबद्धता जताई है।