दवा निर्माता कंपनी माइलान फार्मास्युटिकल्स ने भारत में जेनरिक सोफोस्बिुवीर टेबलेट लांच की है।
कंपनी ने यह दवा देश में हेपेटाइटिस सी के इलाज के लिए लांच की है।
कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अमेरिका स्थिति कंपनी की भारतीय शाखा माइलान एनवी ने माइहेप नाम से 400 एमजी क्षमता की जेनरिक सोफोस्बिुवीर टेबलेट लांच किया है।
माइलान के प्रेसीडेंट राजीव मलिक ने कहा कि माइलान का माइहेप भारत में हेपेटाइटिस सी के उन लाखों मरीजों के लिए नई उम्मीद जगाता है, जिनको उच्च गुणवत्ता वाले प्रभावी और सस्ते इलाज के विकल्प की जरूरत है।
माइलान के भारत के कारोबार में माइहेप अहम दवा है और इसे हेपैटो केयर सेगमेंट के भाग के तौर पर बेचा जाएगा। भारत में लगभग 1 करोड़ 20 लाख लोग हेपेटाइटिस सी से गंभीर रूप से पीड़ित हैं।