फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉपिंग वेबसाइट पर विदेशी मॉडलों का दबदबा

Wed, 02 Sep 2015 03:59 PM IST
वैभव दीवान/बीबीसी संवाददाता
विज्ञापन
विज्ञापन
इंटरनेट शॉपिंग में भारतीय ग्राहकों को लुभाने के लिए विदेशी मॉडलों का सहारा लेने का चलन तेजी से बढ रहा है।इन वेबसाइट पर कुर्ता, लहंगा, साडी या सलवार कमीज जैसे सभी भारतीय परिधानों को पहने नजर आ रही हैं विदेशी मॉडल्स।
विज्ञापन


असल में इंटरनेट और फैशन दोनों ही बहुत तेजी से बदलते हैं। इसीलिए इंटरनेट पर ट्रेंड्स और फैशन में मौसम के मुताबिक कपडे भी बदलते हैं।दोनों को ही कदम से कदम मिलाकर चलना पडता है।

फ्रीलांस स्टाइलिस्ट अनिल होसमनी पिछले 13 सालों से मॉडल्स को कई नामी ब्रांड्स के लिए तैयार कर रहे हैं।आजकल एक ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट के नए कैंपेन में अनिल व्यस्त हैं, जहाँ रूस, ब्राजील, स्लोवेनिया जैसे देशों से मॉडल्स आई हैं।
विज्ञापन

80 से 90 बार बदलने होते हैं कपडे़

कमाल की बात ये है कि ये सभी मॉडल्स भारतीय कपडों को पहन वेबसाइट के लिए पोज करती हैं।अनिल कहते हैं, "क्योंकि विदेश से आईं मॉडल्स भारतीय मॉडल्स के मुकाबले ज्यादा फिट होतीं हैं, इसीलिए वो हमारी पहली पसंद हैं।"

"भारत में ज्यादातर मॉडल्स अपने टॉप यानी शरीर के ऊपरी हिस्से पर ज्यादा ध्यान देती हैं, वहीं विदेशी मॉडल्स का पूरा शरीर संतुलित होता है, जो उन्हें हर किस्म के प्रोडक्ट के लिए फिट बनाता है।"

एक दिन में इन मॉडल्स को लगभग 80 से 90 बार कपडे बदल कर तस्वीरें खिंचवानी पडती हैं।विदेशी मॉडल्स के काम के प्रति प्रोफेशनल रवैये के बारे में अनिल बताते हैं, "भारतीय मॉडल्स के मुकाबले विदेशी मॉडल्स ज्यादा खुलेपन में विश्वास रखती हैं, वो बेझिझक जैसा कहो वैसा करती हैं। इससे हमारा काम आसान हो जाता है क्योंकि हम उनसे कम समय में ज्यादा काम करा पाते हैं।"

भारत भी घूमते हैं

ऑनलाइन शॉपिंग की फोटोग्राफी बडे बडे स्टूडियोज में होती है।ऐसे ही एक स्टूडियो - अर्बन स्टूडियोज, गुडगाँव के क्रिएटिव हेड नवेद महताब बताते हैं, "हमारे यहाँ कई देशों से मॉडल्स आती हैं। इन मॉडल्स को देश-विदेश से कई एजेंसी लेकर आती हैं।"

"एक एजेंसी इन मॉडल्स के देश की और एक भारत में - दोनों मिलकर, क्लाइंट की जरूरत के मुताबिक इन मॉडल्स को भारत बुलाते हैं।""ये ज्यादातर 3 से 4 महीने के वीजा पर भारत आते हैं। इस बीच वो मॉडलिंग कर पैसे कमाते हैं साथ ही भारत भी घूमते हैं।"

अर्बन स्टूडियोज में ऑनलाइन शॉपिंग के सभी बडे ब्रांड अपने प्रोडक्ट की फोटोग्राफी कराते हैं।पिछले पांच सालों में ऑनलाइन शॉपिंग काफी जोरों से बढी है। नवेद कहते हैं, "पहले सिर्फ मॉडल के पास रैंप होता था या कुछ टीवी विज्ञापन, पर ऑनलाइन शॉपिंग के आने से जैसे जैसे इनपर बिकने वाले सामान बढे हैं वैसे-वैसे इन सामानों को बेचने के लिए मॉडल्स की डिमांड भी बढी है।"
विज्ञापन

भारत पहली बार आई हूं

रूस से आई मॉडल दारिया बताती है, "मैं यहाँ चार महीने के लिए भारत पहली बार आई हूँ। मुझे नहीं पता की लोग मुझे भारतीय वेश-भूषा में देख कपडे ऑनलाइन खरीदेंगे या नहीं।"

"लेकिन अगर एक खूबसूरत मॉडल एक कुर्ते में अच्छी लग रही है तो शायद उन्हें पसंद आए। मुझे इस काम में बेहद मजा आ रहा है।"वहीँ भारतीय मॉडल रघु काटल जो अन्य ऑनलाइन वेबसाइट के लिए शूट कर चुके हैं, का कहना है कि विदेशी मॉडल आजकल के ऑनलाइन मार्केट की डिमांड है।

उनका मानना है कि विदेशी मॉडल के रंग और रूप पर भारतीय ग्राहक और कंपनी-दोनों ही फिदा हो जाते हैं। और यही बात उन्हें मॉडल बनाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें