शिव नादर फाउंडेशन ने एचसीएल टेक्नोलॉजी में अपने 56 लाख शेयर 1,150 करोड़ रुपये से अधिक कीमत में बेच दिए हैं। शिव नाडर फाउंडेशन ने एचसीएल में अपनी समूची हिस्सेदारी खुले बाजार में बेची है। फाउंडेशन ने नियामकीय अनुपालन के लिए यह कदम उठाया है। कंपनी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि शासन, कर और विधिक नियमों के तहत इस बात की जरूरत थी कि फाउंडेशन 31, मार्च 2015 तक अपने ये शेयर बेच दे। इन शर्तों को पूरा करने के लिए 9 मार्च को एचसीएल टेक्नोलॉजीज के 56 लाख शेयर बेचे गए हैं।