फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दमदार लिवाली से शेयर बाजार नए टॉप पर

Wed, 23 Jul 2014 09:39 PM IST
एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
विदेशी बाजारों के मजबूत रुझान और घरेलू स्तर पर आईटी और टेक समूहों में भारी लिवाली के चलते घरेलू शेयर बाजार लगातार सातवें दिन बढ़त बनाते हुए नए रिकॉर्ड पर बंद हुए।
विज्ञापन


बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 121.53 अंक की तेजी के साथ 26,147.33 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 27.90 अंक मजबूत होकर 7,795.97 अंक पर रहा। कारोबार के दौरान निफ्टी 7,800 अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार करते हुए 7,809.90 अंक की रिकॉर्ड ऊंचाई तक गया। बड़ी कंपनियों की ही तरह मझोली कंपनियों में लिवाली कमजोर रही।

दूसरी ओर छोटी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली हावी रही। इसके चलते बीएसई का मिडकैप 0.63 अंक मजबूत होकर 9,311.72 अंक पर, जबकि स्मॉलकैप 64.58 अंक गिरकर 10,204.18 अंक पर बंद हुआ। बीएसई में कुल 3,065 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ।
विज्ञापन


इसमें से 1,318 फायदे में और 1,649 नुकसान में रहे, जबकि 98 में स्थिरता बनी रही। बढ़त वाले समूहों में आईटी, टेक, तेल-गैस, कैपिटल गुड्स, बैंकिंग, ऑटो और एफएमसीजी शामिल रहे।

उधर मेटल, हेल्थकेयर, पावर, पीएसयू और रीयल्टी गिरावट में रहे। सेंसेक्स में मुनाफा कमाने वाले शेयरों में इनफोसिस, हिंडाल्को, टीसीएस, विप्रो, महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज ऑटो, हीरो मोटोकॉर्प, एसबीआई, सिप्ला, एयरटेल, रिलायंस, आईटीसी, रेड्डीज लैब, एनटीपीसी, भेल और एलएंडटी शामिल रहे। नुकसान वाले शेयरों में टाटा स्टील, टाटा पावर, मारुति, ओएनजीसी, एक्सिस बैंक, कोल इंडिया, गेल इंडिया, सन फार्मा, सेसा स्टरलाइट, एचडीएफसी , एचडीएफसी बैंक, टाटा मोटर्स  और हिंदुस्तान यूनिलीवर शामिल रहे।
विज्ञापन






××××××××××××××××××××××××××××
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें