फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सातवें दिन भी सोने के दाम में भारी गिरावट

विज्ञापन
विज्ञापन
रुपये में आई मजबूती और मांग कम रहने से घरेलू सराफा बाजार में सोने में लगातार तीसरे दिन गिरावट रही। सोने के भाव 270 रुपये लुढ़क कर 29,580 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गए।
विज्ञापन


बिकवाली का दबाव बने रहने से चांदी 250 रुपये गिरकर 43,950 रुपए प्रति किलो पर आ गई। चांदी में लगातार आठवें सत्र गिरावट रही।
Trending Videos
विज्ञापन

सोने की गिन्‍नी 25,000 के स्तर पर आई

कारोबारियों का कहना है कि डॉलर के मुकाबले रुपए के मजबूत होने से सोना का आयात सस्ता हुआ। इसका असर कीमतों पर पड़ा। वहीं, शादी-ब्याह और त्योहारी सीजन की मांग कम रहने से भी सोने की कीमतों में नरमी आई।

सोने की आठग्रामी गिन्नी के भाव 100 रुपए घटकर 25,000 रुपए प्रति पर आ गए। चांदी सिक्कों में भी 1,000 रुपए की गिरावट आई। चांदी सिक्का लिवाली भाव 82,000 और बिकवाली भाव 83,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर दर्ज किए गए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें