रुपये की कमजोरी से रिजर्व बैंक द्वारा ब्याज दरें घटाए जाने की संभावनाएं क्षीण होने के चलते घरेलू शेयर बाजार कारोबार के आखिरी घंटों में बिकवाली के दबाव में देखे गए।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 150 अंक की शुरुआती बढ़त को गंवा कर केवल 11.84 अंक ऊपर 19,441.07 अंक पर बंद हुआ। दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 3 अंक फिसल कर 5,878 अंक पर बंद हुआ।
बीएसई के समूह में आईटी 0.01 फीसदी, टेक 0.46, एफएमसीजी 0.14 और तेल-गैस 0.11 फीसदी की बढ़त में रहे, जबकि पीएसयू 0.42 फीसदी, ऑटो 0.59, पावर 0.82, सीजी 0.84, धातु 0.96, एचसी 1.04, बैंकिंग 1.12, रीयल्टी 1.52 और सीडी 2.08 फीसदी गिरावट में रहे।
सेंसेक्स में शामिल मुनाफा कमाने वाली कंपनियों में विप्रो 2.12फीसदी, इनफोसिस 1.64, एनटीपीसी 1.55, एचडीएफसी 1.53, बजाज ऑटो 1.29, महिंद्रा 1.02, आईटीसी 0.87, आरआईएल 0.62, हीरो मोटोकॉर्प 0.39, ओएनसीजी 0.36, हिन्द यूनी 0.27, टीसीएस 0.19, सिप्ला 0.15 और एचडीएफसी बैंक 0.07 फीसदी की बढ़त में रहे।
दूसरी ओर घाटा उठाने वाली कंपनियों में जिंदल स्टील 4.46 फीसदी, भेल 3.0, मारुति 2.18, आईसीआईसीआई बैंक 2.03, टाटा मोटर्स 1.82, स्टरलाइट 1.68, भारती एयरटेल 1.51, हिंडाल्को 1.32, सनफार्मा 1.30, टाटा पावर 1.07, गैल इंडिया 0.80, एलएंडटी 0.48 और डा. रेड्डी लैब 0.34 फीसदी की गिरावट में रहे।