रिजर्व बैंक द्वारा ब्याज दरों को कम किए जाने की संभावना के बीच घरेलू बाजारों ने हल्की मजबूती के साथ शुरुआत की। सेंसेक्स 41.10 अंक चढ़कर 20,144.63, के स्तर पर खुला है। निफ्टी 9.40 अंक की तेजी के साथ 6,084.05 अंक के स्तर पर खुला है।
रियल्टी शेयर 1 फीसदी से ज्यादा उछले हैं। ऑटो और बैंक 0.5 फीसदी से ज्यादा चढ़े हैं। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, आईटी, तकनीकी, एफएमसीजी, हेल्थकेयर 0.4-0.2 फीसदी मजबूत हैं।
ऑयल एंड गैस शेयर 0.6 फीसदी टूटे हैं। पीएसयू, मेटल, पावर, कैपिटल गुड्स शेयरों में भी कमजोरी है। निफ्टी शेयरों में मारुति सुजुकी, आईडीएफसी, रैनबैक्सी, हीरो मोटोकॉर्प, डीएलएफ, केर्न इंडिया, टाटा मोटर्स, एसीसी, एचसीएल टेक, विप्रो 1.7-1 फीसदी मजबूत हैं।
सन फार्मा, ओएनजीसी, कोल इंडिया, रिलायंस इंफ्रा, एनटीपीसी, जिंदल स्टील, सेसा गोवा, एचयूएल, एलएंडटी जैसे दिग्गज शेयरों में 1.7-0.7 फीसदी की गिरावट है।