तेलंगाना मुद्दे पर जारी आंदोलन ने सोमवार को नया मोड़ ले लिया। अलग राज्य गठन के मुद्दे पर लोगों को ठगने और धोखा देने के आरोप में आंध्र प्रदेश के रंगा रेड्डी की स्थानीय अदालत ने वित्तमंत्री पी चिदंबरम और गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 तहत केस दर्ज करने को आदेश दे दिया।
गौरतलब है कि 2009 में तेलंगाना राष्ट्रीय समिति के नेता चंद्रशेखर राव के आमरण अनशन के बाद तत्कालीन गृह मंत्री चिदंबरम ने उनसे वादा किया था कि हम अलग तेलंगाना राज्य बनाने के लिए कदम उठाएंगे।
वहीं, वर्तमान गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने भी नवंबर कहा था कि तेलंगाना राज्य के गठने के लिए केंद्र सरकार जल्द ही फैसला लेगी। इन बयानों को संदर्भ में रखते हुए कोर्ट ने एलबी नगर पुलिस स्टेशन को इन दोनों नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को कहा है।