फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स 102 अंक उछला

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑटो और मेटल समूह की कंपनियों में हुई भारी लिवाली के बल पर शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन बढ़त में रहे। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 102.57 अंक चढ़कर 25,516.35 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 23.35 अंक बढ़कर 7,634.70 अंक पर रहा।
विज्ञापन


ऑटो कंपनियों की जून में बिक्री में सुधरने की खबर से इस सेक्टर के शेयरों में लिवाली के बल पर बीएसई का सेंसेक्स 56 अंक की बढ़त लेकर खुला। बीएसई में बढ़त में रहने वाले समूहों में ऑटो, मेटल, सीजी, रीयल्टी, बैंकिंग, पावर, एफएमसीजी शामिल रहे।

गिरावट वाले सेक्टरों में तेल एवं गैस, आईटी और एचसी शामिल रहे। गिरावट वाले शेयरों में टीसीएस, विप्रो, सन फार्मा, एचडीएफसी , इनफोसिस, एनटीपीसी, रिलायंस, गेल, सिप्ला, ओएनजीसी, डा रेड्डीज, स्टेट बैंक और कोल इंडिया शामिल रहे। विदेशी बाजारों में मिलाजुला रुख देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी बाजार मिश्रित रुख के साथ खुले, वहीं यूरोपीय बाजार बढ़त में देखे गए, जबकि एशियाई बाजार मिलेजुले रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें