फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेयर बाजार ने जोशीले अंदाज में किया नए वित्त वर्ष का स्वागत

Wed, 01 Apr 2015 09:29 PM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
घरेलू शेयर बाजार ने नए वित्त वर्ष की शुरुआत जोशीली बढ़त के साथ की। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 302.65 अंक की बढ़त के साथ 28,260.14 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 95.25 अंक की बढ़त के साथ 8,586.25 अंक पर बंद हुआ।
विज्ञापन

प्राकृतिक गैस और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती को बाजार की धारणा पर सकारात्मक असर देखने को मिला।  सेंसेक्स में सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाले शेयरों में सनफार्मा, टाटा मोटर्स, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, हिंडाल्को, टाटा स्टील, आईटीसी, भारती एयरटेल शामिल रहे। सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से केवल सात में गिरावट रही। गिरावट वाले शेयरों में इनफोसिस और मारुति शामिल रहे। एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) पिछले सत्र में 356.07 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीद की। घरेलू निवेशकों ने 283.71 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें