श्रीलंकन एयरलाइंस के ग्राहक दक्षिण पूर्व एशिया और आस्ट्रेलिया के शहरों में आसानी से पहुंच सकेंगे। श्रीलंका की एयरलाइंस ने जेटस्टार एशिया के साथ नया कोडशेयर समझौता किया है।
5 अप्रैल से श्रीलंका के ग्राहक जेटस्टार एशिया द्वारा संचालित कोडशेयर सेवाओं पर यात्रा कर सकेंगे। जेटस्टार सिंगापुर से सात रूटों पर कोडशेयर सेवाएं संचालित करती है। डारविन, फोम पेन्ह और फुलकेट श्रीलंका के ग्राहकों के लिए नए स्थल होंगे।
शामिल किए जाने वाले नए स्थल बैंकाक, हो चि मिन्ह सिटी, कुआलालमपुर और पर्थ होंगे श्रीलंकन एयरलाइंस के सीईओ चंद्रसेना नए कोडशेयर समझौते को उपमहाद्वीप और एशिया पैसिफिक रीजन में पर्यटन बढ़ाने का साधन मानते हैं।
चंद्रसेना ने कहा कि हम इसे श्रीलंका के लिए शानदार अवसर मानते हैं, जो कोलंबो से दक्षिण पूर्व और आस्ट्रेलिया में नए स्थलों के लिए कनेक्टिविटी का फायदा उठा सकते हैं। इन स्थलों के यात्रियों के लिए भी अब सिंगापुर से श्रीलंका के लिए अबाध यात्रा का विकल्प मिलेगा।