फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंकड़ों से बेफिक्र बाजार ने बनाई सेंचुरी

Tue, 12 Feb 2013 11:30 PM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
औद्योगिक उत्पादन के निराशाजनक आंकड़ों और खुदरा महंगाई दर बढ़ने के दबावों के बावजूद घरेलू बाजार ने बेफिक्री का अंदाज दिखाते हुए बढ़त का रुख किया। लगातार आठ दिन की गिरावट के बाद निचली कीमतों पर बड़ी कंपनियों के शेयरों में हुई चौतरफा लिवाली के दम पर बीएसई का सेंसेक्स 100.47 अंक की छंलाग लगाता हुआ 19,561.04 अंक के स्तर पर पहुच गया।
विज्ञापन


एनएसई का निफ्टी 24.65 अंक चढ़कर 5,922.50 अंक के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि छोटी और मझोली कंपनियों के शेयरों के दबाव में रहने के कारण बीएसई का मिडकैप 21.09 अंक नीचे 6,722.90 अंक पर और स्मॉलकैप 34.34 अंक नीचे 6,738.77 अंक पर रहा।

बीएसई में तेल एंव गैस, हेल्थकेयर, पीएसयू, ऑटो, बैकिंग, कंज्यूमर डयूरेबल्स, एफएमसीजी और कैपिटल गुड्स वर्ग के शेयरों में लिवाली का जोर बना रहा। रीयल्टी, आईटी, टेक और मेटल वर्ग नुकसान में रहे। बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत करने के बाद सेंसेक्स बीच सत्र में 19,583.53 अंक के ऊपरी और 19,438.53 अंक के निचले दायरे में रहा और आखिर में पिछले दिवस के मुकाबले 0.52 प्रतिशत मजबूती के साथ 19,561.04 अंक पर बंद हुआ।
विज्ञापन


निफ्टी ने स्थिर शुरुआत की और 5,927.65 अंक के ऊपरी और 5,886.45 अंक के निचले दायरे में रहने के बाद पिछले कारोबारी दिवस की तुलना में  0.42 प्रतिशत ऊपर 6,722.90 अंक पर बंद हुआ।  बीएसई में कुल 2,938 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इसमें 864 लाभ में और 1,289 नुकसान में रहे बाकी 1,785 में कोई बदलाव नहीं हुआ।
 
सेंसेक्स में ओएनने जीसी सबसे ज्यादा मुनाफा कमाया और इसके शेयर कंपनी के शेयर 3.81 फीसदी चढ़े। इसके साथ ही सनफार्मा 2.84 फीसदी, टाटा मोटर्स 2.65, कोल इंडिया 1.85, भारती एयरटेल 1.79, और रिलायंस  एक प्रतिशत लाभ में रही। एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई के शेयर भी 0.1 से लेकर एक प्रतिशत तक की मजबूती पर रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें