फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ दिन की रैली के बाद रिकॉर्ड से फिसला बाजार

Fri, 05 Sep 2014 09:07 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नौ दिन की लगातार बढ़त (रैली) के बाद घरेलू शेयर बाजार बृहस्पतिवार को अपनी रिकॉर्ड ऊंचाई से लुढ़क कर बंद हुए।
विज्ञापन


बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 54.01 अंक नीचे 27,085.93 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 18.65 अंक घटकर 8,100 अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 8,095.95 अंक पर बंद हुआ।

बीच सत्र में सेंसेक्स 167.55 अंक की गिरावट के साथ 26,972.39 अंक के निचले स्तर तक गया, पर बाद में हुई लिवाली से यह बड़ी गिरावट को काफी हद तक पाटने में कामयाब रहा।
विज्ञापन


पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा रीयल एस्टेट कंपनी डीएलएफ को 2010 में दी गई 350 एकड़ जमीन का आवंटन रद्द किए जाने की खबर से डीएलएफ के शेयर में 9 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली। कंपनी का शेयर 15.75 पैसे की गिरावट के साथ 167.30 रुपये के भाव पर बंद हुआ।

इसी तरह जेपी एसोसिएट्स की प्रोमोटर जेपी इन्फ्रा वेंचर्स द्वारा कंपनी के 1.3 करोड़ शेयर बेचे जाने से शेयर के भाव में करीब 18 फीसदी तक की गिरावट आई।

अंत में यह 8.05 रुपये घटकर 37.70 रुपये के भाव पर बंद हुआ। दिग्गज रीयल्टी कंपनियों को लगे इस झटके से इस सेक्टर की कई कंपनियों के शेयरों पर बिकवाली की मार पड़ी।
विज्ञापन


इनमें यूनिटेक, गोदरेज प्रॉपर्टीज, ओबराय रीयल्टी, डीबी रीयल्टी, अनंत राज और एचडीआईएल आदि शामिल हैं। रीयल्टी के साथ ही मेटल, कैपिटल गुड्स, आईटी और बैंकिंग सेक्टर भी नुकसान में रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें