फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुजुकी को अब रुपये में रॉयल्टी देगी मारुति

Fri, 05 Sep 2014 09:07 AM IST
नई दिल्ली/ एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
कार बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) अब अपनी मूल कंपनी सुजुकी मोटर कॉर्प को भविष्य के मॉडलों के लिए जापानी मुद्रा येन के बजाय रुपये में रॉयल्टी का भुगतान करेगी। मारुति सुजुकी इंडिया की सालाना आम बैठक में शेयरधारकों को संबोधित करते हुए अध्यक्ष आरसी भार्गव ने कहा कि इस कदम से कंपनी को विदेशी मुद्रा की विनिमय दरों में होने वाले उतार-चढ़ाव के असर से बचाया जा सकेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कंपनी अपनी अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) की क्षमता बढ़ाएगी और सुजुकी के साथ नए उत्पादों के विकास में बड़ी भूमिका निभाएगी, जिससे रॉयल्टी भुगतान कम होगा। रॉयल्टी आकलन भारत में हुए आरएंडडी के कामों के आधार पर किया जाएगा। इस तरह अनुसंधान एवं विकास पर हमारे खर्च के बदले हमें कम रॉयल्टी का भुगतान करना होगा।

जून 2014 की पहली तिमाही में मारुति ने सुजुकी को 689 करोड़ रुपये की रॉयल्टी का भुगतान किया, जो एमएसआई की कुल बिक्री का 6.2 फीसदी है। एमएसआई को उम्मीद है कि मूल कंपनी सुजुकी मोटर कॉर्प को किया जाने वाला रॉयल्टी का भुगतान उसके काम्पैक्ट एसयूवी मॉडल के बाजार में आने के साथ कम होने लगेगा। क्योंकि उसके इंजीनियर भावी उत्पादों के संयुक्त विकास में अपनी भूमिका बढ़ा रहे हैं। कंपनी आरएंडडी पर 2,000 करोड़ रुपये का निवेश कर रही है। इसके तहत हरियाणा में एक परीक्षण ट्रैक तैयार करने की भी योजना है।
विज्ञापन


एसयूवी लांच करने की योजना के बारे में भार्गव ने कहा कि अगले साल हम अपनी एसयूवी पेश करेंगे और एक साल बाद यह बाजार में उतरेगी। इनके साथ एसयूवी सेग्मेंट में हम मजबूत उपस्थिति दर्ज करा सकेंगे। साथ ही इससे गुडग़ांव औश्र मानेसर संयंत्रों की पूरी उत्पादन क्षमता का इस्तेमाल हो सकेगा।

कंपनी के गुजरात संयंत्र के बारे में भार्गव ने शेयरधारकों से पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया। इसके लिए मतदान अगले महीने होगा। इसमें सुजुकी को कारखाने का मालिकाना हक रखने और निवेश करने की अनुमति दी जाएगी। भार्गव ने कहा कि यह सभी के लिए फायदेमंद होगा। इससे मारुति सुजुकी को बिक्री और बिक्री बाद नेटवर्क और आरएंडडी क्षमता को बढ़ाने में निवेश का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें