तीन दिन की लगातार बढ़त से एक सप्ताह के ऊंचे स्तर पर पहुंचने के बाद घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को गिरावट पर रहे। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 159.54 अंक की गिरावट के साथ 27,425.73 अंक पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 23.60 अंक नीचे 8,299.40 अंक पर बंद हुआ। बीएसई में रीयल्टी, तेल-गैस और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स वर्गों में बिकवाली का सबसे ज्यादा दबाव रहा।
सेंसेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट आईसीआईसीआई बैंक, इनफोसिस, ओएनजीसी, एचडीएफसी और रिलायंस के शेयरों में रही। दूसरी ओर आईटीसी, महिंद्रा, विप्रो मुनाफे में रहे।