मेटल, रीयल्टी और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से घरेलू शेयर बाजार लगातार तीसरे सत्र गिरावट पर बंद हुए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 56.57 अंक नीचे 19,748.19 अंक बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 21.30 अंक नीचे 5,886.20 अंक के स्तर पर रहा।
एमसीएक्स-एसएक्स के प्रमुख सूचकांक एसएक्स-40 में 37.91 अंक की गिरावट रही और यह 11,791.25 अंक पर बंद हुआ। बीएसई का मिडकैप 57.82 अंक गिरकर 5,779.60 अंक पर और स्मॉलकैप 45.87 अंक नीचे 5,516.32 अंक पर रहा।
बीएसई में हेल्थकेयर, कंज्यूमर डूरेबल्स और एफएमसीजी वर्ग को छोड़कर अन्य सभी वर्ग नुकसान में रहे। बीएसई में कुल 2,426 कंपनियों के शेयरों में कारेबार हुआ। इसमें 856 लाभ में और 1,410 नुकसान में रहे बाकी 160 में कोई बदलाव नहीं हुआ।
सेंसेक्स में आईटीसी बेहतर तिमाही परिणाम के कारण 2.70 फीसदी मुनाफे के साथ सबसे अधिक लाभ कमाने वाली कंपनी रही। इसके साथ ही सन फार्मा, हीरो मोटोकॉर्प, विप्रो, महिन्द्रा, सिप्ला, बजाज एयरटेल और भेल के शेयर भी 0.13 से लेकर 1.97 प्रतिशत के लाभ में रहे।
नुकसान उठाने वालों में धातु वर्ग की हिंडाल्को को 7.59 प्रतिशत का घाटा उठाना पड़ा। इसके साथ ही स्टरलाइट 4.61 फीसदी, कोल इंडिया 4.08, जिंदल स्टील 3.41, हिन्दुस्तान यूनि 3.38, टाटा मोटर्स 3.34, गेल इंडिया 2.94, मारुति सुजुकी 2.77, एसबीआई 1.93, टाटा स्टील 1.86, एचडीएफसी बैंक 1.45, रेड्डीज लैब 1.33, टीसीएस 1.17, एलएंडटी 0.97, टाटा पावर 0.56, ओएनजीसी 0.39, आईसीआईसीआई बैंक 0.32, आरआईएल 0.11 और इनफोसिस 0.01 फीसदी घाटे में रही।