फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्याज दरें न बढ़ने की खुशी में गुलजार हुआ सेंसेक्स

Mon, 13 Jan 2014 06:49 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
रिजर्व बैंक द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी न किए जाने और अमेरिका में रोजगार के खराब आंकड़ों के चलते फेडरल रिजर्व द्वारा बांड खरीद में कमी का फैसला आगे टलने की संभावनाओं ने घरेलू शेयर बाजार को बड़ा उछाल दिया।
विज्ञापन


विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की लिवाली के बल पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स नए साल की सबसे बड़ी एक दिनी बढ़त के साथ 375.72 अंक उछल कर 21,134.21 अंक पर बंद हुआ। यह सात हफ्ते की सबसे बड़ी एकदिनी तेजी रही। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 101.30 अंक चढ़कर 6,272.75 अंक पर बंद हुआ।

यूरोपीय बाजारों में तेजी के रुख ने भी घरेलू बाजार की धारणा पर सकारात्मक असर डाला। आरबीआई और फेड की ओर से राहत मिलने की उम्मीद में एफआई ने शुरुआती कारोबार में ही काफ तगड़ी लिवाली शुरू कर दी। इसके सेंसेक्स 92 अंक चढ़ कर 20,850.54 अंक पर खुला।
विज्ञापन


पूरे सत्र के दौरान यह इससे नीचे नहीं उतरा और 21,169.08 अंक के उच्चतम स्तर तक गया। आखिर में पिछले सत्र की तुलना में 375.72 अंक ऊपर 21,134.21 अंक पर बंद हुआ। बीएसई में हेल्थ केयर को छोड़कर सभी समूह बढ़त में रहे। आईटी में सबसे ज्यादा 2.92 फीसदी की बढ़त रही। इसके अलावा तेल-गैस 2.24 फीसदी, बैंकिंग 2.04 और कैपिटल गुड्स में 1.55 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से बढत में रहने वालो में टीसीएस 3.88 प्रतिशत, इंफेसिस 3.29 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 3.09 प्रतिशत, ओएनजीसी 2.94 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 2.58 प्रतिशत, एल एंड टी 2.52प्रतिशत, एचडीएफ्सी 2.36 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 2.15 प्रतिशत, स्टेट बैंक 2.06 प्रतिशत, महिंद्रा 1.67 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 1.62 प्रतिशत, एचडीएफ्सी बैंक 1.60 प्रतिशत, विप्रो 1.24 प्रतिशत, एनटीपीसी 1.03 प्रतिशत, भेल 0.98 प्रतिशत, सिप्ला 0.97 प्रतिशत, आईटीसी 0.95 प्रतिशत, कोल इंडिया 0.54 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.48 प्रतिशत, एयरटेल 0.20 प्रतिशत और हीरो मोटोकार्प 0.18 प्रतिशत शामिल है। सेसेंक्स में गिरावट में रहने वालो में टाटा पावर 1.99 प्रतिशत, सन फर्मा 1.19 प्रतिशत, हिन्दुस्तान यूनिलीवर 0.71 प्रतिशत, मारूति सुजुकी 0.66 प्रतिशत, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज 0.41 प्रतिशत, गेल इंडिया 0.22 प्रतिशत, एसएसएलटी 0.18 प्रतिशत, बजाज आटो 0.10 प्रतिशत और डा रेड्डी 0.02 प्रतिशत शामिल है।

वैश्विक स्तर पर यूरोपीय बाजार और एशियाई में तेजी रही
ब्रिटेन का एफ्टीएसई 0.02 प्रतिशत, जापान का निक्की 0.20 प्रतिशत, हांगकांग का हैंगसेंग 0.19 प्रतिशत और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.54 प्रतिशत बढत में रहा जबकि चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.19 प्रतिशत की गिरावट रही।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें