फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरुआती झटकों से उबरा शेयर बाजार

Thu, 08 Nov 2012 12:46 PM IST
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बांबे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स शुरुआती झटकों से उबर गया है। हालांकि बिकवाली के दबाव के चलते बाजार अब भी 50 अंक नीचे है। एशियाई बाजारों की कमजोरी का असर पॉवर, आईटी और रिफाइनरी के शेयरों पर पड़ा है।  
विज्ञापन


गुरुवार को बाजार खुलते ही सेसेंक्स में 100 अंकों की गिरावट दर्ज की गई और यह 18,779.74 के स्तर पर चला गया। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में गिरावट के कारण बाजार पर दबाव कायम रहा और 165 अंक गिरकर 18,736.45 के न्यूनतम स्तर तक भी पहुंचा।

बाद के सत्र में बाजार में तेजी देखी गई और उबरकर 18,851.76 के स्तर पर आ गया। हालांकि अब भी बाजार कल के स्तर से 50 अंक नीचे है। इस बीच निफ्टी 23.80 अंक गिरकर 5,736.30 के स्तर पर मौजूद है।
विज्ञापन


जिन शेयरों में सर्वाधिक गिरावट देखी गई है, उनमें टाटा पॉवर (2.17 फीसदी), गेल इंडिया(1.42 फीसदी), आईसीआईसी  बैंक (1.36 फीसदी), इंफोसिस (1.26 फीसदी) और लार्सन (1.11 फीसदी) शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें