फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घनघोर अंधेरे में भी किताब पर चमकेगी 'लाइट'

Thu, 08 Nov 2012 12:29 PM IST
लंदन/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
जमाना हाईटेक है और किताब लोगों की अलमारियों से गायब हो रही है। लेकन आईपैड और किंडल के इस जमाने में भी कुछ लोग पैपर बुक्स के ही शौकीन हैं। लेकिन जब लंबे सफर पर किताब पढ़ने की बात आती है तो ये शौक अधूरा ही रह जाता है। 'एलईडी क्लिप ऑन स्पॉट लाइट' के साथ ये शौक आसानी से पूरा हो सकता है। लंबे सफर पर दिन में किताब पढ़ी जा सकती है, लेकिन रात में अंधेरा होने पर मन मारकर आंखें बंद ही करनी पड़ती हैं। लेकिन एलईडी क्लिप ऑन स्पॉट लाइट साथ हो तो मन मारने की जरूरत नहीं होती।
विज्ञापन


यह लाइट किताब के किनारे पर आसानी से फिट  हो जाती है। सुविधानुसार इसे किसी भी एंगल में घुमाया जा सकता है, ताकि आप बैठकर या लेटकर किसी भी तरह पढ़ सकते हैं। हल्के वजन वाली इस डिवाइस को सफर पर साथ ले जाना भी आसान है। सिर्फ सौ रुपये की कीमत वाली इस डिवाइस को इंटरनेट शॉपिंग साइट्स पर खरीदा जा सकता है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें