फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतार-चढ़ाव के बीच फिसला बाजार

Tue, 11 Dec 2012 07:33 PM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बीच घरेलू शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन आखिरकार गिरावट पर बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स 20 माह के शिखर को छूने के बाद बीएसई का सेंसेक्स 22.55 अंक गिरकर 19,387.14 के स्तर पर और एनएसई का निफ्टी 10.10 अंक घटकर 5, 898.80 पर बंद  हुआ।
विज्ञापन


बीएसई के मिडकैप में 1.15 और और स्मॉलकैप में  0.91 फीसदी की गिरावट रही। निर्यात में गिरावट के आंकड़े ने भी बाजार की धारणा को कमजोर किया। बीएसई समूह में एफएमसीजी वर्ग को छोड़कर सभी वर्ग गिरावट पर रहे। रियलटी, पावर, टेक और ऑयल एंड गैस वर्ग पर बिकवाली का सबसे ज्यादा दबाव देखा गया। सेंसेक्स में जिंदल स्टील ने सबसे ज्यादा 2.54 फीसदी लाभ कमाया।

इसके अलावा बजाज ऑटो 2.28 फीसदी, हिन्दुस्तान यूनि 2.08, सन फार्मा 1.77, एचडीएफसी 1.29, आईटीसी 0.75, हीरो मोटोकॉर्प 0.44, एलएंडटी 0.39, आईसीआईसीआई बैंक 0.12 और गेल इंडिया 0.07 प्रतिशत मुनाफे के साथ शामिल रही। नुकसान उठाने वालों में भेल 2.59 प्रतिशत गिरावट के साथ सबसे ज्यादा नुकसान में रही।
विज्ञापन


इसके साथ ही हिंडाल्को 2.40 फीसदी, एनटीपीसी 1.86, कोल इंडिया 1.55, टाटा पावर 1.51, टीसीएस1.28, भारतीय एयरटेल 1.16, मारुति 1.15, टाटा स्टील1.04, ओएनजीसी 0.98, आरआईएल 0.95, स्टरलाइट 0.75, टाटा मोटर्स 0.70, एसबीआई 0.88, इनफोसिस 0.87, विप्रो 0.62, सिप्ला 0.44, एचडीएफसी बैंक 0.27, रेड्डीज लैब 0.17, और महिन्द्रा 0.05प्रतिशत के घाटे में रही।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें