चुनाव के बाद आर्थिक हालात सुधरने की उम्मीद पर घरेलू शेयर बाजार ने कारोबार के दौरान लगातार तीसरे कारोबारी दिन नए शिखर को छुआ। ने में कामयाब हुए।
विदेशी फंडों की तगड़ी लिवाली से बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 40.09 अंक की बढ़त के साथ 22095.30 अंक के स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसने 22,172.20 अंक की रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 25.09 अंक चढ़कर 6,615.40 अंक के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी दिन में 6,627.45 की नई ऊंचाई को छूकर लौटा।
बाजार को बढ़त देने में मिडकैप शेयरों ने अहम भूमिका निभाई। मिडकैप सूचकांक में 0.38 फीसदी की तेजी रही, जबकि स्मालकैप 0.07 फीसदी नीचे रहा। बीएसई में मेटल, तेल-गैस, ऑटो और बैंकिंग वर्ग में अच्छी खरीद रही। हेल्थकेयर, कंज्यूमर ड्यूबल्स, आईटी, टेक और एफएमसीजी वर्ग पर बिकवाली का दबाव रहा।
सेंसेक्स में लाभ कमाने वालों में सेसा स्टरलाइट, हिंडाल्को, टाटा मोटर्स, कोल इंडिया, एलएंडटी, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, मारुति, ओएनजीसी, एसबीआई, बजाज ऑटो, आरआईएल, भारती एयरटेल, गेल इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक और टाटा पावर 0.31 से 4.23 फीसदी की तेजी के साथ शामिल रहे। नुकसान में रहने वालों में रेड्डीज लैब, सनफार्मा, टीसीएस, महिंद्रा, सिप्ला, आईटीसी, भेल, हीरोमोटोकार्प, विप्रो, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, हिन्दुस्तान यूनि, इनफोसिस और एनटीपीसी 0.17 से 3.13 फीसदी के घाटे के साथ शामिल रही।