फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंसेक्स लुढ़क कर आया 28 हजार से नीचे

Wed, 10 Dec 2014 09:10 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
शेयर बाजार में तगड़ी गिरावट का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। विदेशी बाजारों से मिले नकारात्मक संकेतों और घरेलू स्तर पर कई सेक्टरों में शेयरों की तगड़ी बिकवाली देखने को मिली।
विज्ञापन


बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 322.39 अंक की गिरावट के साथ 28,000 अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 27,797.01 अंक पर बंद हुआ।

यह सेंसेक्स का एक माह से भी ज्यादा का निचले स्तर रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 97.55 अंक घटकर 8,400 के स्तर से नीचे 8,340.70 अंक पर बंद हुआ।

बिकवाली का सबसे ज्यादा दबाव पावर, मेटल, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, रिफाइनरी, बैंकिंग और ऑटो सेक्टर में देखने को मिली। सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 26 गिरावट पर बंद हुए।
विज्ञापन


गिरावट वाले प्रमुख शेयरों में सेसा स्टरलाइट, ओएनजीसी, भारती एयरटेल, टाटा पावर, एनटीपीसी, टाटा स्टील, हिंडाल्को, भेल, एलएंडटी और टाटा मोटर्स शामिल रहे। दूसरी ओर डा. रेड्डीज, सन फार्मा, और महिंद्रा के शेयर लाभ में रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें