फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेयर बाजार में एक माह की बड़ी गिरावट

Thu, 11 Sep 2014 09:19 AM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
बिकवाली के दबाव में घरेलू शेयर बाजार एक महीने की सबसे बड़ी गिरावट का शिकार हुए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 207.91 अंक की गिरावट के साथ 27,057.41 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 259.87 अंक की गिरावट भी देखी, जो 8 अगस्त के बाद सबसे बड़ी गिरावट रही। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 58.85 अंक फिसल कर 8,094.10 अंक पर रहा।
विज्ञापन


बीएसई में कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, तेल-गैस, एफएमसीजी, आईटी, कैपिटल गुड्स सेक्टर में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। रीयल्टी और पावर सेक्टर में बढ़त रही। आईटीसी, इनफोसिस, रिलायंस, एचडीएफसी, एलएंडटी, एचडीएफसी बैंक और टीसीएस जैसे सेंसेक्स में शामिल कई दिग्गज कंपनियों के शेयर बिकवाली के चलते गिरावट में रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें