फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंसेक्स 3 माह के निचले स्तर पर

Mon, 04 Mar 2013 11:48 PM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
उतार-चढ़ाव भरे कारोबार और मेटल, रीयल्टी, कंज्यूमर ड्यूरेबल व कैपिटल गुड्स सेक्टर में बिकवाली के चलते घरेलू शेयर बाजार गिरावट पर बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स कारोबार के पहले घंटे में ही 150 अंक की गिरावट का शिकार होने के बाद आखिर में संभलते हुए 40.56 अंक फिसल कर 18,877.96 अंक पर बंद हुआ, जोकि इसका तीन माह का सबसे निचला स्तर रहा।
विज्ञापन


एनएसई का निफ्टी 21.20 अंक नीचे 5,698.50 अंक के स्तर पर सिमटा। बीएसई में बड़ी कंपनियों की तुलना में छोटी और मझोली कंपनियों में बिकवाली दबाव अधिक रहा। मिडकैप 86.60 अंक लुढ़क कर 6,234.35 अंक पर और स्मॉलकैप 117.20 अंक उतर करके 6,078.12 अंक पर रहा।

घरेलू स्टॉक एक्सचेंजों पर एशियाई बाजार से मिले कमजोर संकेतों का दबाव शुरू से ही दिखा। इसके अलावा अमेरिका में सरकारी खर्चे में करीब 85 अरब डॉलर की कटौती की घोषणा से अमेरिकी व ग्लोबल अर्थव्यवस्था की सेहत को लेकर उभरी चिंता ने भी बाजार पर दबाव बनाया।
विज्ञापन


साथ ही बजट के प्रावधानों को लेकर निवेशकों के बीच अनिश्चितता के चलते बिकवाली हुई । इसके चलते सेंसेक्स 18,760.41 अंक के निचले  स्तर तक फिसल गया। आखिर में सुधार के साथ यह पिछले दिवस के 18,918.52 अंक की तुलना में 40.56 अंक या 0.21 फीसदी गिरकर 18,877.96 अंक पर बंद हुआ। एजेंसी

एनएसई का निफ्टी 15 अंकों की गिरावट के साथ 5,704.70 अंक पर खुला। लिवाली के बल पर यह 5,712 अंक तक चढ़ा, लेकिन बिकवाली के दबाव में निफ्टी 5,663.60 अंक के न्यूनतम अंक तक फिसल गया। अंत में पिछले सत्र के 5,719.70 अंक तुलना में 0.37 फीसदी या 21.20 अंक गिरकर 5,698.50 अंक पर रहा।

बीएसई में कुल 2,928 कंपनियों के शेयरो में कारोबार हुआ जिनमें से 860 बढ़त में और 1,958 गिरावट में और 110 में कोई बदलाव नहीं हुआ। सेंसेक्स में गिरावट में रहने वाले शेयरों में हिंडाल्को 4.55 फीसदी, जिंदल स्टील 4.26, स्टरलाइट 2.74, हिन्दुस्तान यूनिलीवर 2.63, एलएंडटी 2.52, मारुति 2.19, बजाज ऑटो 1.97, टाटा स्टील 1.95, ओएनजीसी 1.00, एचडीएफसी 0.67, हीरो मोटोकॉर्प 0.48, विप्रो 0.47, भेल 0.45, इनफोसिस 0.16 फीसदी नुकसान में रहे।

बढ़त में रहने वालों में डा रेड्डीज 1.52 फीसदी, एयरटेल 1.46, एचडीएफसी बैंक 0.94, टीसीएस 0.71, आईटीसी 0.69, सिप्ला 0.50, स्टेट बैंक 0.43, टाटा मोटर्स 0.40, रिलायंस 0.38 और कोल इंडिया 0.33 फीसदी के साथ शामिल रहे। बीएसई में बैंकिंग को छोड़कर शेष सभी समूह गिरावट में रहे।

एनएचपीसी लुढ़का
बिजली बनाने वाली सरकारी कंपनी नेशनल हाइड्रो पावर कॉरपोरेशन (एनएचपीसी) के शेयर में सोमवार को भारी गिरावट देखी गई। शुरुआती कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर में यह गिरावट 37 फीसदी तक रही, पर आखिर में कुछ सुधरते हुए यह 18.84 फीसदी की गिरावट के साथ 19.60 रुपये के भाव पर बंद हुआ।

कंपनी ने स्पष्टीकरण जारी करते हुए बताया कि कंपनी शेयर की कीमतों में गिरावट से कंपनी के आधारभूत ढांचे में कोई बदलाव नहीं हुआ है और उसे नहीं लगता कि वित्त विधेयक की किसी बात से हाइड्रो पावर सेक्टर पर कोई प्रतिकूल प्रभाव पड़ने वाला है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें