इनफोसिस व टीसीएस जैसी दिग्गज आईटी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली और विदेशी बाजारों से कोई सकारात्मक संकेत न मिलने के चलते घरेलू शेयर बाजार लगातार चौथे दिन गिरावट में रहे।
सोमवार को सीमित कारोबार के बीच बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 12.45 अंक की गिरावट के साथ 18,437.78 अंक पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी में 10.30 अंक की गिरावट रही और यह 5,542.95 अंक पर बंद हुआ, जोकि चार माह का न्यूनतम स्तर रहा।
बड़ी कंपनियों की तुलना में छोटी और मझोली कंपनियों में बिकवाली का दबाव अधिक रहा, जिसके चलते बीएसई का मिडकैप 0.18 फीसदी गिरकर 6,133.17 और स्मॉलकैप 0.13 फीसदी नीचे 5,906.74 अंक पर रहा।
सीमित दायरे में रहते हुए बीएसई में मात्र 2,331 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 799 बढ़त में और 906 गिरावट में रहे, जबकि 626 शेयर पिछले सत्र पर टिके रहे। बीएसई का सेंसेक्स मामूली पांच अंकों की बढ़त पके साथ 18,455.80 अंक कर 18,504.48 अंक के ऊपरी व 18,402.93 अंक के निचले दायरे में रह कर 12.45 अंक गिरकर 18,437.78 अंक पर बंद हुआ।
एनएसई का निफ्टी तीन अंकों की मामूली गिरावट पर 5,550.50 अंक पर खुला। लिवाली से यह 5,569.20 अंक की ऊंचाई तक चढ़ा, लेकिन बिकवाली से 5,537.05 अंक तक फिसला। अंत में पिछले सत्र के 5,553.25 अंक की तुलना में 0.19 प्रतिशत अर्थात 10.30 अंक गिरकर 5,542.95 अंक पर रहा।
सेंसेक्स में बढ़त में रहने वाले प्रमुख शेयरों में एयरटेल 3.90 फीसदी, भेल 2.62,, सिप्ला 2.19, हिन्दुस्तान यूनिलीवर 1.51, डा. रेड्डी 1.44, टाटा पावर 1.31, गेल इंडिया 1.18, हिंडाल्को 1.17, रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.13, सनफार्मा 0.88 और टाटा मोटर्स 0.65 फीसदी के साथ शामिल रहे।
गिरावट वाले शेयरों में स्टरलाइट 1.85 फीसदी, एलएंडटी 1.78, एचडीएफसी 1.62, विप्रो 1.39, जिंदल स्टील 1.30, टीसीएस 1.27, स्टेट बैंक 1.09, इनफोसिस 1.07, आईसीआईसीआई बैंक 0.92, टाटा स्टील 0.75, ओएनजीसी 0.54, एनटीपीसी 0.04 और कोल इंडिया 0.02 फीसदी के साथ शामिल रहे।