फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार ने लगाई छलांग, रुपया 36 पैसे मजबूत

Fri, 30 Nov 2012 10:32 AM IST
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिल रहे मजबूत संकेतों की वजह से शेयर बाजार और मुद्रा विनिमय बाजार दोनों में मजबूती दर्ज की गई है। सुबह 10.10 बजे 68.52 अंक उछलकर 19,239.43 अंकों पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी भी 18.35 अंक उछलकर 5843.35 अंकों पर कारोबार कर रहा था।
विज्ञापन


वहीं मुद्रा विनिमय बाजार में शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 36 पैसे की मजबूती के साथ 54.48 के स्तर पर खुला। बृहस्पतिवार को निर्यातकों द्वारा डॉलर की बिकवाली के चलते घरेलू मुद्रा बाजार में रुपया 61 पैसे मजबूत होकर 54.84 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

एशियाई बाजारों में भी तेजी दर्ज की गई है। ताइवान इंडेक्स और स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स एक फीसदी चढ़े हैं। निक्केई, हैंग सैंग और शंघाई कंपोजिट में मजबूती दर्ज की गई है।
विज्ञापन


अमेरिका में बेहतर आर्थिक आंकड़ों का असर वहां बाजार में देखने को मिला है। नैस्डैक कंपोजिट और एसएंडपी में मजबूती देखी गई। डाओ जोंस 13,000 के स्तर को पार कर गया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें