तैयारी का समयः 20 मिनट
मसाले की तैयारी का समयः 2-3 घंटा
पकाने का समयः20-25 मिनट
(चार लोगों के लिए)
सामग्री
500 ग्राम चिकेन के मध्यम आकार के टुकड़े।
अचारी मसाला
तीन चौथाई चम्मच मेथी दाना, एक चम्मच सौंफ, आधा चम्मच जीरा, आधा चम्मच कलौंजी, आधा चम्मच सूखा अनारदाना पाउडर, आधा चम्मच अमचूर, आधा चम्मच गरम मसाला, आधा चम्मच लाल मिर्च का पाउडर,आधा चम्मच जीरा पाउडर, एक चौथाई चम्मच हल्दी का पाउडर।
मेरिनेड
दो चम्मच तेल, आधा कप कटा हुआ प्याज, दो से तीन हरी मिर्च के टुकड़े, एक चम्मच कसा हुआ लहसुन, एक चम्मच अदरक का बुरादा, चार चम्मच गाढ़ा दही, एक बड़ा चम्मच मक्के या चना का आटा, दो बड़ा चम्मच नींबू का रस, नमक स्वादानुसार।
गार्निशिंग
धनिया पत्ते से सजाएं।
विधि
- अचारी मसाला बनाने के लिए- तेल को एक छोटा कड़ाही में गर्म करें उसके बाद सभी प्रकार के दानों को डालकर सभी प्रकार के पाउडर और मसाले मिलाएं। उसे तब तक अच्छी तरह पकाएं जब तक मसाले का रंग बदल न जाए। अलग बर्तन में निकालकर थोड़ी देर के लिए रख दें।
- मेरिनेड के लिए- पैन में तेल गर्म करें, उसमें प्याज को गोल्डेन ब्राउन होने तक फ्राई करें, ठंडा करके उसे मिक्सर में हरी मिर्च, लहसुन और अदरक के साथ पीस लें। एक बर्तन में निकालकर उसमें गाढ़ा दही, मक्के या चने का आटा, नींबू का रस और नमक डाल दें। अचारी मसाले को भी मिला लें।
- अच्छी तरह मिक्स कर उसमें चिकेन के टुकड़े डालकर मिला लें और दो से तीन घंटे के लिए छोड़ दें।
- ग्रिल ट्रे पर फॉयल लगाएं। अब चिकेन के टुकड़े को दोनों तरफ से भुनकर गोल्डेन ब्राउन कर लें, मक्खन या तेल के साथ डालें और धनिया पत्ते से सजाएं और टोमैटो कैचप या पुदीने की चटनी के साथ परोसें।