बैकिंग और रीयल्टी सेक्टर के शेयरों की बिकवाली की वजह से सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती बढ़त गंवा कर 33 अंक की मामूली बढ़त के साथ 26,630.51 अंक पर बंद हुआ।
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा मौद्रिक नीति की समीक्षा बैठक में ब्याज दरों में बदलाव न किए जाने से कारोबार में उतार चढ़ाव का दौर रहा।
इसी तरह से एनएसई का निफ्टी 5.90 अंक की बढ़त के साथ 7,964.80 अंक पर बंद हुआ। कारोबारियों का कहना है कि नीतिगत दरों में बदलाव न होना निवेशकों की उम्मीदों के अनुरूप था लेकिन मुनाफा वसूली के कारण बाजार अपनी बढ़त को बरकरार नहीं रख सका।