फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने की खरीदारी बढ़ी, आज का भाव?

Wed, 01 Oct 2014 08:53 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहारी खरीदारी के जोर पकड़ने से घरेलू सराफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में तेजी बरकरार है। मंगलवार को सोने के भाव 40 रुपये की बढ़त के साथ 27,340 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए। वहीं, औद्योगिक व सिक्का निर्माताओं की मजबूत मांग से चांदी 100 रुपये ऊपर 39,700 रुपये प्रति किलो पर बिकी।
विज्ञापन


सराफा कारोबारियों का कहना है कि त्योहारी सीजन में ग्राहकों की मांग पूरा करने के लिए रिटेलर व ज्वेलर्स लगातार खरीदारी कर रहे हैं। इसका असर सराफे की कीमतों पर पड़ रहा है।

हालांकि, सोने के सिक्कों के भाव 24,200 रुपये प्रति आठ ग्राम पर स्थिर रहे। वहीं, चांदी सिक्कों के दाम 1,000 रुपये उछल गए। चांदी सिक्का लिवाली 70,000 और बिकवाली 71,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें