बजट से पहले निवेशकों के सतर्कता भरे रवैये के चलते घरेलू शेयर बाजारों में कारोबार सीमित दायरे में रहा। इसके चलते बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स केवल 15 अंक की बढ़त के साथ 19,331.69 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी में भी कारोबार 5 अंक की मामूली तेजी के साथ 5,854.75 अंक के स्तर पर सिमटा। बीएसई का मिडकैप 79.50 अंक गिरकर 6,529.53 अंक के स्तर पर और स्मॉलकैप 89.11 अंक घटकर 6,475.65 अंक के स्तर पर रहा।
ऑटो और हेल्थ केयर वर्ग को छोड़कर बीएसई समूह में सभी वर्ग गिरावट पर रहे। बजट में सेक्टर के लिए कुछ खास उपायों की उम्मीद में इस वर्ग के शेयरों में तेजी रही। इनफोसिस के शेयर सबसे ज्यादा 2.06 प्रतिशत की बढ़त पर रहे। बीएसई में कुल 2,944 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इसमें 895 बढ़त में और 1,252 नुकसान में रहे। बाकी 797 में कोई बदलाव नहीं हुआ।
सेंसेक्स में मुनाफा कमाने वाले शेयरों में इनफोसिस 2.84 फीसदी के साथ सबसे ऊपर रहा। इसके अलावा टाटा मोटर्स 2.06 फीसदी, हीरो मोटोकॉर्प 1.42, भेल के 1.29, टीसीएस के 1.16, स फार्मा 1.15, एसबीआई 1.11, टाटा पावर 0.93, विप्रो 0.89, मारुति 0.70, बजाज ऑटो 0.67, गेल इंडिया 0.66, महिंद्रा 0.40, एचडीएफसी 0.26 और आईसीआईसीआई बैंक 0.20 प्रतिशत लाभ में रहे।
नुकसान उठाने वालों में सिप्ला 2.60 फीसदी, एलएंडटी 2.30, ओएनजीसी 2.04, कोल इंडिया 1.99, आरआईएल 1.01, टाटा स्टील 0.96, एनटीपीसी 0.96, एयरटेल 0.89, हिन्दुस्तान यूनि 3.40, स्टरलाइट 0.62, रेड्डीज लैब 0.54, एचडीएफसी बैंक 0.54, हिंडाल्को 0.37 और जिंदल स्टील 0.24 प्रतिशत घाटे में रही।