फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज महंगा होने की आशंका में गिरा बाजार

Tue, 15 Oct 2013 06:07 PM IST
एजेंसी/मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्ज महंगा होने की आशंका से घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए।
विज्ञापन


बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 59.92 अंक गिरकर 20,547.62 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 23.65 अंक नीचे 6,089.25 पर बंद हुए। मिडकैप और स्मॉलकैप करीब 1.25-1 फीसदी कमजोर हुए।

अमेरिका के शटडाउन जल्द खत्म होने की उम्मीद बढ़ गई है। माना जा रहा है कि सरकारी खर्च जनवरी 2014 तक बढ़ाए जा सकते हैं और कर्ज सीमा को फरवरी 2014 तक बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन


रेपो रेट बढ़ने के आशंका से बैंक निफ्टी 2.5 फीसदी टूट गए। रीयल्टी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, पीएसयू शेयर 1.6-1 फीसदी गिर गए। कैपिटल गुड्स, पावर, हेल्थकेयर, ऑयल एंड गैस शेयर 0.7-0.4 फीसदी कमजोर हुए।

एशियाई बाजारों में तेजी और रुपए में मजबूती आने से घरेलू बाजार बढ़त के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में बाजार में तेजी बढ़ती नजर आई। सेंसेक्स 150 अंक चढ़ा और निफ्टी 6,150 के ऊपर पहुंचा।
विज्ञापन


हालांकि, कर्ज महंगा होने की आशंका से बाजार पर बिकवाली का दबाव आया और आखिर में बाजार गिरावट के साथ बंद हुए।

यूरोपीय बाजारों में जोरदार तेजी देखी गई। डीएएक्स, एफटीएसई और एफटीएसई 0.75-0.5 फीसदी चढ़े हैं। अच्छी शुरुआत करने के बाद एशियाई बाजारों पर दबाव आया। कॉस्पी, ताइवान इंडेक्स, हैंगसेंग, निक्केई 1-0.25 फीसदी मजबूत हुए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें