फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सप्ताह के निचले स्तर पर सेंसेक्स

Mon, 29 Jul 2013 06:24 PM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
रिजर्व बैंक द्वारा ब्याज दरों में कमी की संभावना कम होने से निवेशकों के सतर्कता बरतने से घरेलू शेयर बाजार सोमवार को लगातार चौथे दिन गिरावट लेकर करीब तीन सप्ताह के निचले स्तर पर आ गए।
विज्ञापन


बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स 154.91 अंक गिरकर 19,593.28 पर और नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 54.55 अंक नीचे 5,831.65 पर बंद हुआ। एमसीएक्स एसएक्स का एसएक्स-40 भी 0.81 फीसदी गिरकर 11,695.58 अंक पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों से मिले नकारात्मक और यूरोपीय बाजारों के मिले-जुले संकेतों के बीच ब्याज दरों को लेकर संवेदनशील एफएमसीजी, पीएसयू, मेटल और रीयल्टी समूह की कंपनियों में बिकवाली बिकवाली का दबाव रहा।
विज्ञापन


बीएसई का सेंसेक्स 34 अंक की गिरावट पर 19,714.42 अंक पर खुला। बीच सत्र में यह 19,751.03 अंक के उच्चतम और 19,570.87 के न्यूनतम स्तर पर रहा। आखिर में 154.91 अंक गिरकर 19,593.28 अंक पर बंद हुआ।

बीएसई का मिडकैप 1.31 फीसदी गिरकर 5,703.83 पर और स्मालकैप 0.86 फीसदी उतरकर 5,468.92 अंक पर रहा। बीएसई में कुल 2,381 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 830 बढ़त में और 1,400 गिरावट में रहे जबकि 151 में कोई बदलाव नहीं हुआ।

रिजर्व बैंक मंगलवार को चालू वित्त वर्ष की कर्ज एवं मौद्रिक नीति की पहली तिमाही समीक्षा करने जा रहा है। थोक महंगाई व खुदरा महंगाई के बीच बढ़ते अंतर, रुपये में गिरावट और चालू खाता घाटा में बढ़ोतरी से परेशान रिजर्व बैंक द्वारा ब्याज दरों में कमी करने की संभावना बहुत कम दिख रही है। ऐसे में निवेशक सतर्कता बरत रहे हैं जिससे पिछले चार दिनों से बाजार पर गिरावट का रुख बना हुआ है।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से गिरावट में रहने वालों में हिंडाल्को 4.03 फीसदी, हिंदुस्तान यूनी. 3.71, स्टरलाइट 3.66, डा. रेड्डीज 3.53, कोल इंडिया 3.19, आईटीसी 2.88, ओएनजीसी 2.07, मारुति सुजुकी 1.81, एचडीएफसी बैंक 1.74, बजाज ऑटो 1.55, टाटा स्टील 1.46, एसबीआई 1.18, भेल 1.16, एयरटेल 0.99, टाटा पावर 0.96, सिप्ला 0.75, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.48 और आईसीआईसीआई बैंक 0.26 फीसदी शामिल है।

बढ़त में रहने वालों में विप्रो 6.71, जिंदल स्टील 4.89, टाटा मोटर्स 2.14, सन फार्मा 1.91, हीरो मोटोकार्प 0.49, महिंद्रा 0.46, एनटीपीसी 0.46, इनफोसिस 0.18, एचडीएफसी 0.12 और टीसीएस 0.09 फीसदी के साथ शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें