फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी नतीजों से पहले सेंसेक्स ने तोड़ा एक रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव की मतगणना शुरू होने से एक दिन पहले केंद्र में भाजपा के अगुवाई में स्थिर सरकार बनने के मतदान बाद सर्वेक्षण अनुमानों के फिर से जोर पकड़ने से घरेलू शेयर बाजार पिछले सत्र की गिरावट से उबरकर आज अब तक रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए।
विज्ञापन


बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 90.48 अंक चढ़कर 23,904.60 अंक के रिकॉर्ड स्तर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 14.40 अंक चढ़कर 7,123.15 अंक पर रहा।

Trending Videos

बाजार में तेजी

बीएसई में तेल-गैस, पावर, बैंकिंग और एफएमसीजी क्षेत्रों की कंपनियों में लिवाली का जोर देखा गया। बड़ी कंपनियों में जहां लिवाली का जोर रहा वहीं छोटी और मझौली कंपनियों में बिकवाली का दबाव दिखा।

बीएसई के अधिकांश समूहों में बिकवाली देखी गई, जिसमें आईटी, मेटल, सीजी, रीयल्टी, ऑटो और हेल्थकेयर में 1.11 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई। तेल एवं गैस, एफएमसीजी, बैंकिंग और पावर समूह में 0.97 फीसदी तक की बढ़त दर्ज की गई।

विज्ञापन

कौन से शेयरों में आई तेजी?

सेंसेक्स में बढ़त में रहने वालों में टाटा पावर 3.07 फीसदी, एनटीपीसी 2.95, ओएनजीसी 2.56, गेल 2.16, हिन्दुस्तान यूनिलीवर 2.08, टाटा स्टील 1.89, सनफार्मा 1.72, एचडीएफसी बैंक 1.66, एक्सिस बैंक 1.53, मारुति 1.47, महिंद्रा 1.28, सिप्ला 0.75, रिलायंस 0.73, इनफोसिस 0.72 , भेल 0.67 और आईटीसी 0.62 फीसदी के साथ शामिल रहे।

गिरावट में  वाले शेयरों में बजाज ऑटो 4.28, हिंडाल्को 1.98, एसएसएलटी 1.88, विप्रो 1.50, डा रेड्डीज 1.46, एलएंडटी 1.20, आईसीआईसीआई बैंक 1.17, टीसीएस 0.96, टाटा मोटर्स 0.70, कोल इंडिया 0.64, एयरटेल 0.59, स्टेट बैंक 0.16 और हीरो मोटोकॉर्प 0.03 फीसदी के साथ शामिल रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें