अमेरिकी शेयर बाजारों के रेगुलेटर सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज कमिशन (एसईसी) ने चार भारतीय ब्रोकरेज कंपनियों को नियमों के उल्लंघन का दोषी पाया है। इन कंपनियों में एंबिट कैपिटल, एडेलवाइज फाइनेंशियल सर्विसेज, जेएम फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशनल सिक्योरिटीज और मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज शामिल हैं।
इन कंपनियों पर रेगुलेटर सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज कमिशन (एसईसी) ने 18 लाख डॉलर का जुर्माना लगाया है। इन ब्रोकरेज कंपनियों पर आरोप है कि इन्होंने बगैर रजिस्ट्रेशन के संस्थागत निवेशकों को सेवाएं दी।