फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीओ फर्जीवाड़े में सेबी ने लगाया जुर्माना

Sat, 29 Dec 2012 03:26 PM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
शेयर बाजार की नियामक संस्था भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने आईपीओ फर्जीवाड़े पर कड़ा कदम उठाया है। सेबी ने शेयर कारोबारी पुरूषोत्तम बुधवानी पर कई कंपनियों के आईपीओ के दौरान गैरकानूनी गतिविधियों में लिप्त रहने के आरोप में 1.50 करोड़ रुपए का जुर्माना ठोका है।
विज्ञापन


सेबी ने कहा कि बुधवानी ने 2003-2005 के दौरान यस बैंक और सुजलान एनर्जी समेत 13 कंपनियों के आईपीओ के दौरान खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित शेयरों की हेराफेरी की थी। यहां तक आईडीएफसी शॉपर्स स्टॉप, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और गोकुलदास एक्सपोर्ट्स जैसी कंपनियों के आईपीओ में भी यह फर्जीवाड़ा किया गया।

शिकायत मिलने पर सेबी ने जांच में पाया कि बुधवानी ने काल्पनिक लोगों के नाम पर फर्जी और बेनामी डीमैट खाते खोलकर इस हेराफेरी को अंजाम दिया। सेबी ने बुधवानी पर फर्जीवाडे़ में लिप्त रहने के आरोप में 1.50 करोड़ रूपए का जुर्माना ठोका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें