बकरी, गाय और एमू पक्षी से ज़ुड़ी स्कीमों पर रोक लगाने के बाद बाजार नियामक सेबी ने अब जट्रोफा प्लांट से जुड़ी स्कीम चलाने वाली कंपनियों को स्कीम बंद करने का आदेश दिया है।
जट्रोफा से जुड़ी स्कीम के तहत निवेश्कों को इन प्लांटों में निवेश करने पर सात वर्षो में पैसा तीन गुना करने का वादा किया जा रहा है। सेबी ने पाया है कि ऐसी स्कीम चलाने वाली दिल्ली स्थित कंपनी सनसाइन ग्लोबल एग्रो लिमिटेड को लगभग 40,000 निवेशको से पैसा एकत्र किया है।
स्कीम के तहत कंपनी ने निवेशकों से एक जट्रोफा प्लांट 1,000 रुपये में खरीदने कोे कहा गया है और वादा किया गया कि सात वर्ष के बाद यह प्लांट 3,000 रुपये का हो जाएगा।