स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) का गत 30 जून को समाप्त तिमाही में शुद्ध लाभ 3.3 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 3,349.08 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वित्त वर्ष की समान अप्रैल-जून तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 3,241.08 करोड़ रुपये था।
समीक्षाधीन तिमाही में बैंक की कुल आमदनी बढ़कर 40,739.21 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल की इसी अवधि में 36,192.62 करोड़ रुपये थी।
अप्रैल-जून तिमाही में बैंक का कुल एनपीए घटकर 4.90 फीसदी पर आ गया। पिछले साल इसी अवधि में बैंक का कुल एनपीए 5.56 फीसदी था।